रामपुर, दिसम्बर 26 -- क्षेत्र के जोसेफनगर स्थित सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस के आगमन का हर्षोल्लास छाया रहा। प्रभु यीशु के भक्तों ने समस्त विश्व में शांति एवं कल्याण की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जोसेफनगर चर्च में एकत्र होना शुरू हो गए। पूरा चर्च परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था और चरनियां सजी हुई थीं। गिरिजाघर के भीतर मुख्य पुरोहित फादर नियामत सिद्धू व सहायक पुरोहित फिलमोन मिंज ने विशेष प्रार्थना कराई। सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के बाल स्वरूप के दर्शन किए और चुंबन व सिजदा किया। कैरल्स गाकर क्रिसमस की खुशियां व्यक्त कीं। मुख्य पुरोहित सिद्धू ने सबके लिए प्रभु यीशु के जन्म व जीवन का संदेश सुनाया। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने जन्म लेकर मानवता को धन्य किया। समूचे जगत के कल्याण के लिए वह इस पृथ्वी पर आए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.