मथुरा, अप्रैल 4 -- बहुलावन (बाटी) स्थित श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गौ सेवा कुंज) में श्रीराम मित्र मंडल द्वारा नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मन्दिर में चतुर्दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन आचार्य डॉ. कुँज किशोर महाराज के आचार्यत्व में चल रहा वेदी पूजन अधिवास व अखंड रामायण पाठ का विश्राम हुआ। मानस चंचरीक आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी महाराज के निर्देशन में समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं के द्वारा सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर ठाकुरश्री कौशल किशोर राम मन्दिर के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज ने कहा कि कलियुग में सुन्दर काण्ड का पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। इसको करने से मनुष्यों के जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा प्रभु श्रीराम की भक्ति के साथ-साथ श्रीहनुमानजी की कृपा भी हमें सहज में प्राप्त होती ह...