धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद। अखिल भारत गुजराती समाज की बैठक मंगलवार को रांची में हुई। भारत के समस्त गुजराती समाज को एकसूत्र में पिरोने, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर पारस्परिक सहयोग एवं समन्वय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। बैठक में संजय पटेल, राष्ट्र अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुजराती समाज (भोपाल), गोविंद भाई ढोलकिया राज्यसभा सांसद, डॉ जगदीश पटेल, दीपेश याज्ञनिक, किरीट चौहान, संतु भाई मानेक, चंद्रकांत भाई रायपत, आनंद भाई मानेक, विनु भाई ठक्कर, सूर्यकांत राठौड़, पंकज ठक्कर, भाविन राठौड़, सागर टांक, प्रभुलाल पटेल, प्रकाश भाई कमलिया, हरिश भाई दोशी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में समाज की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.