समस्ती गांव में बह रहा गंदा पानी, आंदोलन की दी चेतावनी
बिहारशरीफ, जून 7 -- समस्ती गांव में बह रहा गंदा पानी, आंदोलन की दी चेतावनी जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों में आक्रोश एक सप्ताह से गलियों में जमा है गंदा पानी, बीमारी फैलने की आशंका फोटो : जलजमाव : बिहारशरीफ प्रखंड के समस्ती गांव स्थित पश्चिम टोला में गलियों में बह रहा घरों का गंदा पानी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। प्रखंड के समस्ती गांव स्थित पश्चिम टोला देवी स्थान मंदिर के पास एक सप्ताह से नाले का गंदा पानी गलियों में बह रहा है, वहां काफी जलजमाव है। इससे ग्रामीणों का जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। हालात यह हैं कि लोगों को घर से निकलने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घरों में ही बंद रहने को विवश है। साथ ही बीमारी फैलने की आशंका से लोग डरे सहमे हुए हैं। इस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.