समस्तीपुर स्टेशन पर सवारी गाड़ी से प्रेमी युगल बरामद
समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर मंगलवार को सवारी गाड़ी से एक प्रेमी युगल को आरपीएफ ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के मंडावली थाना में इससे संबंधित एक मामला दर्ज कराया गया था। इस बाबत दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र ने आरपीएफ समस्तीपुर को टेलीफोन से सूचित किया था कि एक नाबालिग लड़की और कटिहार निवासी एक युवक दिल्ली से ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से समस्तीपुर पहुंचा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक विवेक कुमार टीम के साथ उसकी तलाश में जुट गए। तलाशी के दौरान प्लेटफार्म संख्या 3 पर खड़ी एक सवारी ट्रेन में एक युवक और एक नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में बैठे देख उनसे पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान पुष्टि हुई कि इन्हीं दोनों की तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है। पकड़े गए युवक की पहचान कटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.