समस्तीपुर से फरार नाबालिग प्रेमी जोड़ा डुमरी में मिला
मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समस्तीपुर से फरार नाबालिग प्रेमी जोड़ा शुक्रवार को गोबरसही डुमरी इलाके में मिला। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। डायल 112 की टीम दोनों को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में पता चला कि दोनों समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। दो दिन पहले ही घर से निकले हैं। पुलिस ने समस्तीपुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद समस्तीपुर पुलिस के साथ दोनों के परिजन सदर थाना पहुंचे। देर रात दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.