समस्तीपुर शहर के मकानों का होल्डिंग टैक्स हुआ मंहगा
समस्तीपुर, जून 15 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर में मकानों का होल्डिंग टैक्स मंहगा हो गया है। नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में सड़कों को तीन श्रेणियों में बांट कर उसके हिसाब से मकानों का होल्डिंग टैक्स बढ़ाया है। मकान मालिकों को बढ़ी हुई दर से वार्षिक किराया मूल्य दर से होल्डिंग टैक्स अदा करना होगा। पूरी सड़कों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- प्रधान मुख्य सड़क, मुख्य सड़क व अन्य सड़क। यह दर प्रति वर्ग फीट के हिसाब से वसूला जाएगा। बता दें, कि इस होल्डिंग टैक्स का प्रारूप प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम बोर्ड में पेश किया गया था। बोर्ड ने इसे पारित कर दिया था जिसके बाद नगर निगम ने पारित प्रस्ताव को नगर विकास एवं आवास विभाग को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। विभाग ने इस पारित प्रस्ताव पर अनुमोदन दे दिया। इसके बाद नगर निगम ने अपने क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.