समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर यार्ड स्थित डीजल शेड व वाशिंगपीट के बीच 140 टन क्षमता वाली गाटवाल्ड डीएचबीडी ब्रेकडाउन क्रेन को सुरक्षित रखने के लिये एक विशेष शेड का निर्माण कराया जायेगा। ज्ञात हो कि समस्तीपुर रेल मंडल की आपदा एवं दुर्घटना राहत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उक्त क्रेन का कमिशनिंग किया गया था। साथ ही इसकी मासिक लोड टेस्टिंग भी कुछ दिनों पूर्व सफलतापूर्वक की गयी थी। रेल सूत्रों के मुताबिक शेड के निर्माण से क्रेन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसके रखरखाव और तकनीकी देखरेख में भी कर्मियों को सुविधा होगी। फिलहाल उक्त क्रेन के आसपास ओवरहेड उपकरण होने के कारण इसके रखरखाव एवं संचालन में काफी परेशानी आती थी। इस समस्या से निजात पाने के उद्देश्य से क्रेन के लिए अलग शेड बनाने का निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि 140 ट...