समस्तीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली दारोगा की बेटी पर फायरिंग
समस्तीपुर, जून 15 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के वीवीआईपी इलाके एसपी आवास रोड में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। हमले में युवती बाल-बाल बच गई। शोर मचने पर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने अपने दारोगा पिता के साथ नगर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। इसके आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पीड़िता की पहचान मगरदही मोहल्ला (वार्ड संख्या-36) निवासी हरिमोहन प्रसाद गुप्ता की पुत्री प्रीति गुप्ता के रूप में हुई है। प्रीति गर्मी की छुट्टियों में मायके आई हुई हैं। उनके पिता हरिमोहन प्रसाद गुप्ता बिहार पुलिस में दारोगा हैं और वर्तमान में दलसिंहसराय कोर्ट में पदस्थापित हैं। वहीं उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.