समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- बिहार के समस्तीपुर जिले में ट्रेन के लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात ताजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात को हुई। 45 वर्षीय प्रमोद कुमार रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। समस्तीपुर से ड्यूटी कर वह रात में मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। प्रमोद बसही भिंडी गांव के रहने वाले थे। वारदात हरपुर भिंडी गांव के पास हुई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। (विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है) यह भी पढ़ें- दोस्त संग सेक्स से मना करने पर प्रेमिका की हत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.