समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के विशनपुर मुसहरी टोला में रविवार को शॉर्ट सर्किट से एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। इस भीषण घटना में घर के अंदर सो रहे दो जुड़वां भाइयों में से एक 5 वर्षीय मासूम श्याम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, उसका दूसरा भाई बाल-बाल बच गया। इस अग्निकांड में पांच गरीब परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, विशनपुर मुसहरी टोला निवासी अशोक सदा के दोनों जुड़वां बेटे घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- बिहार : दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर सीधी फ्लाइट का किराया कितना, टाइमिंग भी जान लीजिए आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने किसी तरह लपटों के बीच से एक ...