समस्तीपुर, जून 3 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बुधवार सुबह सदर अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसे नियंत्रित करने में जिला पुलिस और जेल प्रशासन जुटा रहा। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने तीन दिन पूर्व सुधीर कुमार उर्फ बाबा को शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायिक प्रक्रिया के बाद उसे मंडल कारा भेज दिया गया था। जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने बताया कि कारा म...