समस्तीपुर डेयरी में श्रमिकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित
समस्तीपुर, मई 27 -- समस्तीपुर। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा श्रमिकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को समस्तीपुर डेयरी के सभाकक्ष में किया गया। उप मुख्य कारखाना निरीक्षक, मुजफ्फरपुर अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में समस्तीपुर के कारखाना निरीक्षक मनुज कुमार जैल भी उपस्थित थे। उनका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के समस्याओं, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा स्वास्थ्य एवं उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान कारखाना निरीक्षक द्वारा नए श्रम कानून के प्रमुख प्रावधानों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने पुराने फैक्ट्री एक्ट 1948 और नए श्रम कानून के बीच के बदलावों एवं अंतर को सरल तरीके से समझाया। यह भी पढ़ें- समस्तीपुर डेयरी में श्रमिकों से संवाद कार्यक्रम आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.