समस्तीपुर जंक्शन पर यात्री की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 1 -- समस्तीपुर। स्थानीय जंक्शन पर शुक्रवार को एक यात्री की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गहर गांव निवासी शंकर मुखिया के रूप में की गई है।स्वजनों के अनुसार शंकर मुखिया कोलकाता से काठगोदाम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने पर वह ट्रेन से उतरकर कुछ देर आराम करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। बाद में शव स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद स्वजनों में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.