समस्तीपुर, जुलाई 30 -- समस्तीपुर। रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया और रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने किया। इस दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में माइकिंग के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेल पुलिस को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी और बाल श्रम गंभीर सामाजिक अपराध हैं, जिनकी रोकथाम में आम लोगों की सतर्कता और सहयोग बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Dumka News: अन्तर्राष्ट्रीय मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता क...