समस्तीपुर, फरवरी 11 -- पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के वर्षों से चली आ रही दोहरीकरण की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है। पर आमान परिवर्तन के बाद से ही इस मार्ग की अनदेखी की जा रही है। इस रूट पर एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों का परिचालन तो शुरू हुआ, लेकिन एकल लाइन होने के कारण यात्रियों की परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है। हालत यह है कि मीटर गेज (छोटी लाइन) के दौर की तुलना में आज भी सफर उतना ही थकाऊ और समय लेने वाला है, कई बार तो उससे भी अधिक। एकल लाइन होने के कारण सवारी गाड़ियों को अधिक लूज टाइम दिया जाता है। अप ट्रेन के गुजरने पर डाउन ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया जाता है और डाउन ट्रेन के आने तक अप ट्रेन घंटों खड़ी रहती है। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई तेज गाड़ियां इसी रूट से होकर गुजरती हैं। ऐसे में पैसेंजर गाड़ियों को अक्सर साइडिंग पर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.