मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सरैया थाने के मुंगौली निवासी मनीष कुमार उर्फ मुंशी को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गुरुवार को जैतपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह समस्तीपुर कोर्ट हाजत से 28 मई 2025 को फरार हो गया था। मुजफ्फरपुर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पिछले वर्ष दो अगस्त को सरैया थाना क्षेत्र के डोकरा निवासी दवा व्यवसायी विवेक किशन के मेन रोड सरैया स्थित दवा दुकान से डेढ़ लाख रुपये लूटपाट व फायरिंग करने के मामले की जांच मे पुलिस को उसकी संलिप्तता मिली थी। कोर्ट हाजत से फरार होने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह में वैशाली व समस्तीपुर के बदमाश भी शामिल थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। चार साथियों के साथ भागा था मनीष : मामले को लेकर समस्तीपुर के कोर्ट हाजत प्रभारी सिद्धनाथ प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.