समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- रोसड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रधान लिपिक अनिल राम को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लिपिक एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से उसके बकाये वेतन और एरियर भुगतान के बदले कमीशन की मांग कर रहा था। निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा अनुमंडल चौक के निकट अनिल राम को पकड़ा। कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित एक्स-रे टेक्नीशियन देवेन्द्र मंडल नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एरियर, सात वर्षों का बकाया वेतन और सेवांत लाभ मिलाकर करीब 35 से 36 लाख रुपये की राशि लंबित थी। इस भारी-भरकम राशि के भुगतान और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर प्रधान ...