समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की
वरीय संवाददाता, सितम्बर 9 -- समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई है। कोतवाली पुलिस ने इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर आई बीए की एक छात्रा और उसके साथी रमण कुमार को गिरफ्तार किया है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ब्राडेंड अंग्रेजी शराब की खेप लेकर पटना पहुंचे थे।उनके पास से 15.300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। दोनों दानापुर इलाके के रहने वाले हैं। छात्रा बीए की पढ़ाई करने के साथ ही बिहार पुलिस में भर्ती होने की तैयारी भी कर रही है। कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस को मंगलवार को इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पटना आ रहे तस्करों के बारे में जानकारी मिली थी। इसकी सूचना मिलने पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जंक्शन के बाहर पुलिसकर्मियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.