समस्तीपुर, जनवरी 23 -- समस्तीपुर। बेहतर चुनाव प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए समस्तीपुर का चयन किया गया है, जिसमें डीएम रोशन कुशवाहा को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान प्राप्त होगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर प्रबंधन, आईटी आधारित पहल, सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव संचालन में किए गए नवाचारों को मान्यता देते हुए यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है। यह सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2...