समस्तीपुर के चार वर्षीय बच्चे में मिला एईएस
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर के चार वर्षीय बच्चे आरव झा में एईएस की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो गोपाल शंकर साहनी ने दी। आरव को चमकी के लक्षण आने पर 29 मई को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। इसके बाद उसकी जांच शुरू हुई। बच्चे में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया पाया गया है। बच्चे को ठीक होने के बाद 2 जून को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वर्ष एसकेएमसीएच में एईएस के 32 मामले सामने आए हैं। मुजफ्फरपुर में इस वर्ष अब तक 17 बच्चों में एईएस मिला है। यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के चार वर्षीय बच्चे में मिला एईएस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.