समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर। जिले के युवा फिल्म निर्माता आदित्य झा को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित भोजपुरी सिने भूषण सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें भोजपुरी सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उनके इस सम्मान से न केवल समस्तीपुर बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है। आदित्य झा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कई सार्थक फिल्मों का निर्माण किया है। जिले के खानपुर थाना अंतर्गत श्रीपुर गाहर निवासी श्री झा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.