समस्तीपुर, अगस्त 28 -- समस्तीपुर। समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की महिला लाभुकों के खातों में राशि का अंतरण किया। यह भी पढ़ें- 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' अभियान के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखायाकार्यक्रम विवरण इस दौरान जीविका निधि के माध्यम से महिला लाभुकों को ऋण भी वितरित किया गया। समस्तीपुर जिले में अभियान के तहत गुरुवार को 30,562 परिवारों को कुल 30 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की द्वितीय किस्त के तहत 2,081 परिवारों को 4 करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपये दिए गए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मह...