समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- कुमार रितेश समस्तीपुर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर की पहल पर मुसरीधरारी चौक से समस्तीपुर होते हुये दरभंगा जाने वाली सड़क का उन्नयन कर उसे ऊंचीकरण एवं चौड़ीकरण किया जायेगा। ज्ञात हो कि जिले की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुये उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कई पत्र लिखा था। साथ ही 2 अप्रैल को इन्होंने केंद्रीय मंत्री से मिलकर समस्तीपुर से मिथिलांचल को जोड़ने वाली एकमात्र पुल के जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण का आग्रह किया था। इसके फलस्वरूप शहर के ओवरब्रिज के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इसके चौड़ीकरण के लिये डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिये निविदा निकाली जा चुकी है। इसके साथ ही शहरवासियों के बीच नये ओवरब्रिज बनने की उम्मीद जग गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.