समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- राजनंदन प्रसाद समस्तीपुर। जिले में मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित विद्यालयों का लगातार अनुश्रवण करने के लिए डीईओ और डीपीओ एमडीएम को शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है। निर्देश में उन्हें स्कूलों का रोज निरीक्षण कर एमडीएम की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। उन्हें कहा गया है कि गुणवत्ता कमी का मामला उनके निरीक्षक में मिले तो संबंधित पर कार्रवाई करें। दोनों अधिकारियों को निरीक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान रखने को कहा गया है। मध्याह्न भोजन योजना, बिहार के निदेशक ने डीईओ व डीपीओ एमडीएम से कहा है कि 7 अप्रैल को विभागीय वीसी में शिक्षा मंत्री से दिए गए निदेश के दौरान अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। उनके द्वारा यह बताया गया कि मध्याहन भोज...