समसा से हत्याकांड का नामजद गिरफ्तार
बेगुसराय, मई 23 -- नावकोठी। डंडारी थाना कांड संख्या 110/19 में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि डंडारी थाना कांड संख्या 110/19, धारा 302/34 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट के मामले में नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा निवासी हरिनंदन महतो के पुत्र नामजद अभियुक्त रणवीर कुमार को पुलिस ने समसा गांव से गिरफ्तार किया। वह हत्याकांड में वांछित था तथा उसके विरुद्ध वारंट निर्गत था। पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से दबोच लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.