समसारा द वर्ल्ड एकेडमी में हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन
नोएडा, अगस्त 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समसारा द वर्ल्ड एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर शालिनी प्रसाद ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Garh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.