रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागीय परिषद की ओर से बुधवार को समसामयिक आर्थिक विषयों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर, भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय '2026 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियां एवं उनका भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव' रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में 'ईरान संकट, वैश्विक तेल बाजार और विश्व अर्थव्यवस्था : भारत के संदर्भ में विश्लेषण' विषय पर प्रतिभागियों ने प्रभावशाली वक्तत्व कौशल का परिचय दिया। निबंध प्रतियोगिता का विषय 'रुपये का अवमूल्यन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.