नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक सोमवार से इंदौर में शुरू हो गई। इसमें संगठन की स्थापना के शताब्दी वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा के साथ संगठनात्मक ढांचे में प्रस्तावित बदलाव और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत की। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, संघ का प्रमुख संगठनात्मक निकाय है। अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंडल की नियमित बैठक में देश भर के करीब 400 लोग भाग ले रहे हैं, जिनमें संघ पदाधिकारियों के साथ ही इस संगठन से प्रेरित 32 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में संघ ...