आगरा, दिसम्बर 20 -- कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव में बीती देर रात चोरों ने दो बंद घरों से दो लाख 70 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। जबकि एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन जगार होने पर चोर भाग गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार है। समसपुर गांव निवासी दौलत शेर पुत्र मुजस्सीर हुसैन की मानें तो चोरों ने उनके घर के गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे 70 हजार रुपये की नकदी, डेढ़ तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उनके परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसके अलावा कल्लू पुत्र छोटे खान के घर से चोर दो लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.