इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- भरथना। समसपुर गांव में शराब ठेके पर महिलाओं के हंगामे और बोतलें फोड़ने की घटना के बाद ठेका संचालक की तहरीर पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। थाना इकदिल क्षेत्र के खेड़ापति निवासी ठेका संचालक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि समसपुर गांव स्थित उनकी देसी शराब की दुकान पर बुधवार सुबह कुछ महिलाएं और पुरुष एकजुट होकर पहुंच गए। आरोप है कि इनमें शशिवाला, सुलोचना, शकुंतला, ओमवरी व दुर्गेश समेत दस अज्ञात महिलाएं और छह अज्ञात पुरुष शामिल थे। सभी ने मिलकर दुकान में रखी शराब की बोतलों को बाहर सड़क पर फेंक दिया और उन्हें तोड़ दिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। उपद्रवियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, जिससे घटना की रिकॉर्डिंग भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.