समवशरण विधान में उमड़ी श्रद्धा
आगरा, अप्रैल 17 -- जयपुर हाउस स्थित श्री राम पार्क में 25 समवशरण महामंडल विधान का चौथा दिन शुक्रवार को भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में चल रहे आयोजन में अभिषेक और शांतिधारा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इसके बाद विधान की मांगलिक क्रियाएं विधिपूर्वक संपन्न कराई गईं। चौबीस समवशरणों में श्रद्धालु चक्रवर्ती परिवार के रूप में विराजमान हुए, जबकि 25वें समवशरण में मुख्य चक्रवर्ती के रूप में विधान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुनील सिंघई, संजय जैन मारसंस, राजकुमार गुड्डू, डॉ. वीके अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आध्यात्मिक ऊर्जा से धर्ममय हुआ श्रीराम पार्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.