लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। दिगम्बर जैन मंदिर डालीगंज में आचार्य सुबल सागर जी मुनिराज के सानिध्य में सोमवार से पांच दिनों का समवशरण महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। सुबह जैन समाज की महिलाओं द्वारा डालीगंज जैन मंदिर से गोमती पुल तक गाजे-बाजे के साथ घटयात्रा निकाली गयी। जिसमें आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने ससंघ अपना सानिध्य प्रदान किया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ। डालीगंज जैन मंदिर में भव्य समवशरण रचना बनाई गयी। जिसका उद्घाटन रोहित जैन ने किया। आदीश जैन ने अखंड दीपक प्रज्ज्वलित किया। प्रतिष्ठाचार्य पुण्याश ने विधान का शुभारम्भ कराया। समवशरण रचना के चारो तरफ कलश स्थापित किये गए। इस अवसर पर आचार्य श्री सुबल सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में भाव का बड़ा महत्व है। जैसे हमारे भाव होंगे वैसे ही परिणाम हमें जीवन में प्राप्त होंगे।

हिंदी हिन्...