समलैंगिक संबंध का वीडियो और ब्लैकमेलिंग... तीन दोस्तों ने नईम को दी दर्दनाक मौत, कमरे में मिली थी लाश
संवाददाता, जून 3 -- रामपुर शहर के चर्चित कैंटीन संचालक नईम हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोप है कि समलैंगिक संबंधों में नईम की हत्या की गई थी। पुलिस ने नईम के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बीते 26 मई को कैंटीन संचालक नईम की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक कमरे से खून से लथपथ उसका शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस की टीमें हर पहलू पर जांच कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।समलैंगिक संबंध का वीडियो और ब्लैकमेलिंग में हत्या पुलिस के अनुसार, कैंटीन संचालक नईम की हत्या के पीछे समलैंगिक संबंध, कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि नईम युवकों से समलैंगिक संबंध बनाता था और संबंधों के दौरान वीडियो भी बना लेता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.