वाराणसी, अगस्त 30 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। राजातालाब थाना क्षेत्र की लापता युवतियां समलैंगिक निकलीं। दोनों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गुरुग्राम स्थित एक फैक्ट्री से पकड़ा। दोनों को शनिवार को वाराणसी लाया गया। पुलिस के अनुसार युवतियों ने बताया कि वे आपस में प्रेम करती हैं। 22 वर्षीय युवती का हुलिया और रहन-सहन लड़के की तरह है। वह लड़कों की तरह ही जींस और टी-शर्ट पहनकर रहती है। दूसरी युवती की उम्र 21 साल की है। दोनों ने बताया कि करीब तीन साल से आपस में प्रेम करती हैं। दोनों के रिश्ते को परिजन स्वीकार नहीं करते। इसलिए बीते सात अगस्त को घर से निकल गईं थीं। गुरुग्राम स्थित एक फैक्ट्री में दोनों काम कर रही थीं। दो दिन पहले इसमें से एक ने फोन ऑन किया तो सर्विलांस टीम को लोकेशन मिला। इस आधार पर राजातालाब पुलिस पहुंची और दोनों को लेकर आई। ...