सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- समलैंगिक रिश्ता होने का दावा कर शाहजहांपुर की एक युवती तीन बच्चों की मां के साथ रहने को खाताखेड़ी स्थित उसके घर तक पहुंच गई। दोनों पहले भी मिलती रही है। मामला थाने पहुंच गया तो पुलिस ने किसी तरह युवती और महिला को समझा बुझाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। केमिस्ट का काम करने वाली शाहजहांपुर की युवती ने खाताखेड़ी में रह रही तीन बच्चों की मां के घर पहुंचकर उसी के साथ रहने की जिद की, तो महिला के परिजनों के होश फाख्ता हो गए। मामला थाना मंडी पहुंच गया, जहां युवती ने बताया कि उन दोनों के बीच करीब पांच वर्ष से रिश्ता है। वह ऑनलाइन जॉब प्लेटफार्म पर महिला से मिली थी। उस समय दोनों एक ही कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करती थी। उनके बीच पनपा दोस्ती का रिश्ता प्रेम तक पहुंचा और मार्च महीने में दोनों 15 दिन तक साथ रहकर घूमने गई और पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.