प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय की ओर से आयोजित 20 दिवसीय समर हॉबी कैम्प का समापन शनिवार को हुआ। कैम्प में 138 बच्चों ने स्केटिंग, आर्ट-क्राफ्ट, नृत्य का प्रशिक्षण लिया। अध्यक्ष हिमा चौहान सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र व गिफ्ट भी दिए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान हिमा चौहान ने शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र व सहयोगी कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव साधना कुमार, सुप्रिया सिन्हा, श्रुति सचान, संगीता द्विवेदी सहित संगठन की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- स्कूल में समर कैंप का धूमधाम से समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...