गया, जून 11 -- जिला खेल कार्यालय गया जी द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग बिहार के सहयोग से आयोजित किए जा रहे समर स्पोर्ट्स कैंप 2026 को लेकर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह है। 14 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पंजीकरण करा रहे हैं। प्रतिदिन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अभिभावक जानकारी प्राप्त करने और अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं। छह से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित इस शिविर का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं की पहचान करना, बच्चों को खेलों की बुनियादी तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। शिविर में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, श...