समर स्पेशल दो ट्रेनें 16 जुलाई से चलेंगी
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दो ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों के संचालन अवधि का विस्तार 45 फेरों के लिए किया है। बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस अब 15 जुलाई, नई दिल्ली से चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 16 जुलाई, दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 जुलाई और नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 16 जुलाई तक चलेगी। इन गाड़ियों में शयनयान श्रेणी के 4, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 5 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 7 कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.