इटावा औरैया, जुलाई 9 -- इटावा। घर से भागकर दिल्ली जा रहे एक किशोर और किशोरी को आरपीएफ ने इटावा जंक्शन से समर स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच से सकुशल बरामद किया है। किशोर और किशोरी बिहार के सारन जिले के रहने वाले है जिन्हें बाल संरक्षण अधिकारी के सुपुर्द किया गया है। बुधवार सुबह आरपीएफ इटावा पोस्ट को रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से प्रयागराज कंट्रोल से एक सूचना मिली थी कि एक नाबालिग किशोर और किशोरी घर से निकलकर ट्रेन संख्या 04071 न्यू दिल्ली समर स्पेशल से दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलते ही इटावा आरपीएफ टीम अलर्ट हो गई। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन के इटावा जंक्शन पहुंचने पर महिला आरक्षी स्नेहलता और हेड कांस्टेबल रजनेश कुमार ने ट्रेन के जनरल कोच में तलाश कर दोनों को सुरक्षित बरामद कर उतार लिया और थाने ले जाकर उनसे जानकारी जुटाई गई। पूछताछ में...