पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पूरनपुर। दस अप्रैल से लखनऊ के गोमती नगर से बांद्रा के लिए समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोमती नगर के बाद मैलानी से सीधे पीलीभीत पहुचेगी। बीच में किसी स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकेगी। रविवार को नगर के वार्ड नं. 12 की सभासद सूबेजहां ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित पत्र स्टेशन मास्टर को सौंप। इसमें कहा गया कि समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव पूरनपुर होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने इस ट्रेन का ठहराव पूरनपुर स्टेशन पर कराने मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.