काशीपुर, जनवरी 29 -- काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा 36वां सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के लिये जागरूक किया गया। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक नीरज कुमार तथा एसआई अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, निर्धारित गति सीमा, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और उनमें अनुशासन व जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.