समर स्कूल प्रोग्राम के लिए विद्यार्थी रवाना
गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- गाजियाबाद, वंदना। आईएमएस गाजियाबाद यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस के बीबीए के छात्रों को शुक्रवार को आईआईएम रांची समर स्कूल प्रोग्राम के लिए रवाना किया गया। प्रस्थान से पूर्व विद्यार्थियों के लिए विदाई और प्रेरणा समारोह का आयोजन हुआ। एक सप्ताह तक होने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं समकालीन आयामों से परिचित कराया जाएगा। इसके साथ रणनीतिक प्रबंधन, नेतृत्व विकास, निर्णय क्षमता आदि विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के जनरल सेक्रेटरी सीए डॉ. राकेश छारिया और निदेशक प्रोफेसर डॉ. जसकीरण कौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ विद्यार्थियों को देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद, नेटवर्किंग तथा विभिन्न प्रायोगिक प्रबंधन गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.