समर वैली स्कूल की अलंकृता का यूपी बास्केटबॉल लीग में चयन
मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- समर वैली स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा अलंकृता ठाकुर ने जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग की अंडर-17 महिला वर्ग की टीम के लिए हुआ है। अलंकृता ने गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय चयन ट्रायल में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाई। विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के बीच उन्होंने अपने खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग का आयोजन 30 सितंबर से होगा। अलंकृता के चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक करण मनचंदा और अक्षया मनचंदा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राज्यस्तरीय लीग के लिए चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- लक्ष्य का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.