सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भरखरे गांव निवासी समर बहादुर पुत्र लालता प्रसाद की 13 मार्च को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम सरोज पुत्र राजकुमार निवासी भड़खरे तथा राजन पुत्र अशोक कुमार सरोज निवासी सूर्यभान पट्टी थाना लंभुआ के रूप में हुई थी। दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त आला-कत्ल भी बरामद किया गया था। अब पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी उमेश सरोज पुत्र उदयराज निवासी भाटपट्टी थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.