समर पेंटिंग कैंप में पहले दिन बच्चों ने सीखीं स्कैचिंग की बारीकियां
बरेली, जून 3 -- फोटो : बीएलवाई 66 बरेली। दिवाकर आर्ट्स सेंटर, बन्नूवाल नगर एवं अखिल भारतीय चित्रकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हो रही 23वीं ग्रीष्मकालीन पेंटिंग समर कैंप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कैंप संचालक स्वतंत्र चित्रकार दिवाकर आर्य ने बताया कि कैंप के पहले दिन सभी आयु वर्ग के बच्चों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने समर कैंप में स्कैचिंग व रेखांकन अनुपात की बारीकियां सीखीं। गुरुवार को स्टिल लाइफ ड्रांइग (स्थिर चित्रण) का लाइव प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन पेंटिंग समर कैंप 23 जून तक शाम पांच से छह बजे तक चलेगा। वैष्णवी, पूर्वी आर्य, दिव्यांश, आर्यन गुप्ता, चहक महेंद्रु, आयुशी पाठक, गौरांग आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.