गोड्डा, जून 7 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गुरुकुल डांस एकेडमी द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर डांस कैंप का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार शाम बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव के साथ बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल, पूर्व उपाध्यक्षा वेणु चौबे एवं जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बतौर अतिथि कला जगत के ख्यातिनाम मनीष कुमार सिंह, अमित सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, मलिक सिन्हा एवं प्रेमचंद महतो उपस्थित थे। अपने संबोधन में एसडीओ श्री उरांव ने कहा कि गोड्डा में जितने कार्यक्रम होते हैं, अपने अब तक के सेवा काल में उतने झारखंड की किसी भी जिला में उन्होंने होते नहीं देखा। यह भी पढ़ें- नेटबॉल ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन निदेशिका आरती सिंह ने बत...