जमशेदपुर, मई 17 -- शुक्रवार को पांच दिवसीय समर कैंप समर जेफायरा का समापन हो गया। 11 मई से शुरू हुआ यह शिविर बच्चों के लिए सीखने, रचनात्मकता, टीम वर्क और असीम आनंद से भरपूर रहा। बच्चों ने खेलकूद, कला, संगीत, नृत्य और योग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फायरलेस कुकिंग, हाउ वेल यू नो योर चाइल्ड-पैरेंट क्विज, डुओ वॉक विद पैरेंट्स और टैलेंट हंट जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और सुंदर यादें संजोने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। समारोह में प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- विद्या विकास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बिखेरे कला के रंग मुख्य अतिथि बिहार एसोसिएशन के महासचिव सीपीए...