समर क्रिकेट लीग में टीम के ने टीम एल को बड़े अंतर से हराया
सहारनपुर, जून 1 -- एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप-2026 के अंतर्गत खेली जा रही अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम के और टीम एल के बीच मुकाबला खेला गया। टीम के ने 61 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए वेदांत झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर आयोजित मैच में टीम एल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से अर्जुन ने 31 रन और आयुष ने 20 रनों का योगदान दिया। टीम एल की ओर से दिव्यम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 11.4 ओवर में मात्र 59 रन पर सिमट गई। इस प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.