मेरठ, मार्च 12 -- गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में बुधवार को खिलाड़ियों को बल्लेबाजी से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में शामिल बच्चों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया गया और अभ्यास कराया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने खिलाड़ियों को डिफेंस, कवर ड्राइव सहित कई शॉट्स खेलने की तकनीक समझाई। उन्होंने बताया कि सही तकनीक के साथ अभ्यास करने से खिलाड़ी अपने खेल में तेजी से सुधार कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास, फिटनेस और अनुशासन का महत्व भी बताया। कोच ने जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एकेडमी में समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में 7 से 14 वर्ष और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह कैंप मार्च, अप्रैल, मई और जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.